
उत्तर प्रदेश में तेज धूप, तापमान में इजाफा; गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री

उत्तर प्रदेश तापमान में हुआ इजाफा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। बारिश न होने की वजह से वायुमंडल में नमी का असर नहीं है। इसीलिए अब पहले की तुलना में ठंड कम हो गई है। हालांकि अभी बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, इलाहाबाद का 12.2 डिग्री, कानपुर का 10 डिग्री और झांसी का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।