
पहले ही दिन एक्शन में दिखे नवागत डीएम

पहले ही दिन एक्शन में दिखे नवागत डीएम
गोरखपुर: नवागत जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन कल चार्ज लेने के बाद आज पूरे फॉर्म में दिखे। पहले उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी समस्याएं बताने की बात की,तो इसके तत्काल बाद ही जनता दरबार समाप्त कर जिला चिकित्सालय पुरुष एवं महिला वार्ड का किया औचक निरीक्षण कर डाला। जिससे अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डों में मरीजों से बेड पर हाल चाल और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लिया।
गौरतलब है कि कल ही जिले का चार्ज लिए जिला अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने आज सुबह ही जनता दरबार लगा कर जनता की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि तत्काल समस्याओं का समाधान कर हमें बताया जाए कि फरियादी के समस्या का निराकरण हुआ कि नही, अगर नही हुआ तो क्यों नहीं हुआ।
इसके बाद वह अचानक जिला पुरुष व महिला चिकित्सालय पहुंचकर औचक निरीक्षण कर डाले।इस दौरान उन्होंने डिस्पेंसरी में दवाएं चेक किया,साथ ही साथ सभी वार्डों में बेड पर भर्ती मरीजों से दवा व अन्य सुविधाएं मिलने की जानकारी भी लिया।इस दौरान उन्होंने ओटी(शल्य चिकित्सा कक्ष) का भी मुआइना किया। डीएम के इस तरह के मुआइना से आज अस्पताल में जहां कर्मचारी बेहद संजीदा दिखे तो वहीं दूसरी तरफ मरीजों के तीमारदार भी खुश दिखे।